फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रेन आने से पहले मिलेगी प्लेटफार्म और बोगी क्रम की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म पर अब अफरातफरी नहीं होगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए जौनपुर सिटी और जौनपुर जंक्शन को नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम से जोड़ दिया गया है। अब ट्रेन के प्लेटफार्म तक पहुंचने से पहले ही कोच की स्थिति की जानकारी मिल जाएगी। जल्द ही शाहगंज जंक्शन को भी इस सेवा से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुराना स्टेशन होने के बाद भी जौनपुर जंक्शन व सिटी रेेलवे स्टेशन पर जरूरी सुविधाओं का अभाव रहा है। ट्रेन पकड़ने दूरदराज से आने वालों को कई बार ऐन वक्त पर प्लेटफार्म बदलने व कोच आगे-पीछे होने पर भागदौड़ करनी पड़ती है। सदर सांसद श्याम सिंह यादव ने इस बारे में रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर ट्रेन कोच पोजिशन सेवा शुरू करने की मांग की थी। मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ संजय त्रिपाठी ने पत्र भेजकर जौनपुर जंक्शन और सिटी रेलवे स्टेशन पर इस सेवा की शुरुआत की बात कही है। उन्होंने बताया कि दोनों ही स्टेशनों को एनटीईएस से जोड़ दिया गया है। लिहाजा अब ट्रेन कोच की स्थिति प्लेटफार्म पर प्रदर्शित होगा। जल्द ही शाहगंज में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें