फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर प्लांट से निकल रहे धुएं पर जारी होगा नोटिस : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। सतहरिया इंडस्ट्रियल एस्टेट का जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में फैली गंदगी एवं अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार का निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ने रिमझिम पावर प्लांट से निकल रहे धुएं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लांट से निकल रहे धुएं के कारण आसपास के गांवों में भारी प्रदूषण फैल रहा है, इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन कराने को कहा।
इंडस्ट्रियल एरिया के पार्कों में पौधरोपण कराने, बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यहां आने वाले उद्यमियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, उद्यमियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा चौराहों के सुंदरीकरण पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
सड़क किनारे लगाई जा रही इंटरलॉकिंग के कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीडा प्रबंधक सीमा सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष सहाय पाठक सहित सीएनडीएस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें