फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ईओ सहित 16 को स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने वृहस्पतीवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर वृक्षारोपण के संबंध में जानकारी हासिल की। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित रहने सभी ईओ, एआर कोऑपरेटिव, एक्सईएन विद्युत, सहायक श्रमायुक्त, बीएसए, एआरटीओ, एक्सईएन सिंचाई, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में वृक्षारोपण का जो लक्ष्य दिया गया है। उसे शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। तालाबों के किनारे, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों, पंचायत घरों में वृक्षारोपण कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक सहजन का पेड़ अवश्य लगाया जाए। डीएफओ ने बताया कि जनपद को 41 लाख 69 हजार 500 वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
वर्षाकाल वृक्षारोपण हेतु विभागवार लक्ष्य का आवंटन किया गया है। सभी विभागों का समावेश करते हुए जन सहभागिता से वृहद स्तर पर पौधों का रोपण का कार्य वन महोत्सव के रूप में एक से सात जुलाई के मध्य किसी एक दिन करने का निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सीडीओ अनुपम शुक्ला,एडीएम (वित्त एवं राजस्व )रामप्रकाश, डीसी मनरेगा भूपेंद्र सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें