खेतासराय/धर्मापुर। अलग अलग हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनो के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी गावं निवासी मोहम्मद शोएब (26) बृहस्पतिवार की रात 9 बजे बाइक से संबलपुर गावं से किसी रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। वह जौनपुर शाहगंज मार्ग पर कलवारी मोड़ के पास पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जेब में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। स्थानीय लोगों की मदद से निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव निवासी मनदीप सरोज (22) पुत्र बलराम सरोज उसी गांव निवासी रोहित पाल (15) के साथ बाइक से जौनपुर की तरफ जा रहा था। वह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरा का पूरा गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही गैस सिलिंडर लदी पिकअप की चपेट में आ गए। बाइक सवार दोनों घायल हो गएपरिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने मनदीप सरोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि रोहित पाल की हालत गंभीर दख वाराणसी रेफर कर दिया।