फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई एक छटांक भी धान की खरीद

Sun, 08 Nov 2015 01:07 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की लाख कवायद के बावजूद अभी तक धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है ,जबकि एक नवंबर से खरीद प्रारंभ करने का फरमान जारी  कर दिया गया था। हालत यह है कि अभी कई केंद्र पर ताला लटका हुआ है तो कई
विज्ञापन


 पर सामान के अभाव में खरीद शुरू नहीं हो पाई है। बता  दें कि जनपद में धान की  खरीद के लिए नौ एजेंसियों के 82 केंद्रों को  जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें  खाद्य विपणन के सात, एफसीआई के एक, पीसीएफ  के 58, कर्मचारी कल्याण

निगम के  तीन, एग्रो के एक, एनसीसीएफ के तीन, नेफेड  के तीन और नैकाफ के तीन क्रय  केंद्र हैं। केंद्रों पर धान खरीद से संबंधित  आवश्यक सामानों को उपलब्ध  कराने और एक नवंबर से धान की खरीद प्रारंभ करने  का निर्देश दिया जा
विज्ञापन


चुका  है। इन केंद्रों को 49 हजार 600 मीट्रिक टन धान  खरीद करने का लक्ष्य रखा गया  है, लेकिन अभी तक एक भी छटांक धान की खरीद की  गई है।  किसान  सेवा केंद्र फत्तूपुर, विपणन निरीक्षण केंद्र महराजगंज व  साधन सहकारी समिति  ढ़ेमा सहित कई केंद्रों पर ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें