फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी में मिले मुहर लगे मतपत्र

Sun, 08 Nov 2015 01:04 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना स्थल के पास झाड़ी में मिले मुहर लगे मतपत्रों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए महेद्रू गांव के लोगों ने शनिवार को मुंगराबादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हारे प्रत्याशी धीरेंद्र चौहान के साथ पहुंचे उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत हराया गया है। मतगणना स्थल के पास झाड़ी में जो मुहर लगे मतपत्र मिले हैं उसमें उनके ही निशान पर मुहर

 लगी है। मुंगराबादशाहपुर में मतगणना स्थल के पास झाड़ी में शुक्रवार को बीडीसी के 14 मतपत्र मिले थे। सभी मतपत्रों पर अलाव तापते आदमी वाले निशान पर मुहर लगी थी। यह मत पत्र बीडीसी के वार्ड संख्या 90 महेंद्रू ग्राम पंचायत के
विज्ञापन


 बूथ संख्या 182 पर इस्तेमाल किए गए थे। इस वार्ड में अलाव तापता आदमी का निशान धीरेंद्र चौहान को आवंटित किया गया था। धीरेंद्र कुमार 09 मतों से चुनाव हार गए हैं। मतगणना के दिन भी उन्होंने इस बात को लेकर हल्ला मचाया था

कि बूथ संख्या 182 की पेटी से कम मत पत्र निकले हैं। उनका कहना है कि उनके वार्ड में कुल 743 मत पड़े थे।  08 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। मतों की गिनती हुई तो पेटी से सिर्फ 729 मत मिले थे। यहां 155 मत पाने वाले प्रत्याशी को

निर्वाचित घोषित कर दिया गया। जबकि 146 मत पाकर धीरेंद्र दूसरे स्थान पर रह गए। 09 मतों से चुनाव वह हार गए। धीरेंद्र का आरोप है कि झाड़ी में मिले 14 मतपत्रों को गिनती में शामिल नहीं किया गया था। उसे शामिल कर लिया गया होता तो चुनाव वह जीत जाते। उन्होंने इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से भी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें