फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही नहीं करने की हिदायत

Sun, 24 Jan 2016 01:08 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षाग्रह में शनिवार को ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम स्वास्थ्य पोषण के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। साथ ही 27 जनवरी से
विज्ञापन


चलाए जाने वाले मातृत्व सप्ताह को सफल बनाने पर चर्चा किया गया।  साथ ही किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी।  जिलाधिकारी ने बताया कि मातृत्व सप्ताह 27 जनवरी से लेकर तीन फरवरी तक आयोजित किया

जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय 40 अधिकारियों को तैनात किया गया है। जिनके द्वारा अपने - अपने तैनाती वाले केन्द्रो पर नियत तिथि को भ्रमण किया जाएगा।  इस दौरान सभी गर्भवती महिलाओं का वजन, टीकाकरण, ब्लड प्रेशर,
विज्ञापन


 हीमोग्लोबीन व पेशाब की जांच करने सहित आयरन की गोली आदि समुचित करवाने का कार्य करेंगे। साथ ही उपलव्ध कराये गये प्रारुप.पांच से 13 तक के प्रपत्रों पर अपनी आख्या तैयार कर प्रस्तुत करेगें। उन्होंने कहा कि उच्च

जोखिम किस्म की गर्भवती मलिाओं की जांच करने के बाद उन्हें चिन्हित करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाए। जिससे उनका उचित उपचार हो सके । कार्याशाला में सीएमओ डा. दिेनेश कुमार

यादव ने कार्यक्रम की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला । इस अवसर पर  उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय,बीएसए परमहंस यादव सहित सभी सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें