अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस पर सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि लोगों की जिंदगी बचाना सबसे पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले किसी महादानी से कम नहीं हैं।
डीएम ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन ने जो लौ जलाया है उसे आगे ले जाने का वह कार्य करेंगे। शिया धर्म गुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि रक्तदान भाईचारे के बंधन को भी मजबूत करता है। अमन चैन को कायम रखने की सोच रखने वाले रक्दान करते हैं।
ऐसे लोगों का खून जिस भी जाति, धर्म, मजहब के लोगों की शरीर में जाएगा उसकी भी सोच वैसी ही बदल जाएगी। उसकी आने वाली नश्ल भी अच्छी और सकारात्मक सोच रखे गी। उनमें भी दूसरों के लिए जीने का जज्बा पैदा होगा। इससे सामाजिक समरसता बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि इस्लाम के मुताबिक किसी बेगुनाह इंसान को मारना पूरी इंसानियत को मारने के बराबर है और किसी इंसान की जिंदगी बचाना पूरी इंसानियत बचाने के बराबर है। बदलापुर के विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि अगर खुश रहना है तो दूसरों की मदद करना चाहिए।
लाचार बेबस लोगों की मदद से मन को सकून मिलता है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन से उन्हें प्रेरणा मिली है। वह जल्द ही बदलापुर में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान का रिकार्ड बनाने का प्रयास करेंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रवींद्र कुमार ने कहा कि रक्त ऐसा जरिया है जो ग्रुप मिलता हो तो किसी भी जाति, धर्म सम्प्रदाय के लोगों को दिया जा सकता है। मुख्य चिकित्साधीक्षक एसके पांडेय ने कहा कि अब ऐसी तक्नीक विकसित हो गई है कि एक यूनिट से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।
शिविर को एसपी रोहन पी कनय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिव रणप्पा, सिटी मजिस्ट्रेट रत्नाकर मिश्रा, सिंगरामऊ राजघराने की डा. अंजू सिंह, महिला समाख्या की कोआर्डिनेटर रजनी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, डा. मधुकर तिवारी, सेवाभारती की प्रांत प्रमुख डा. वंदना सरकार,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष
राकेश कुमार श्रीवास्तव, उद्योग व्यापारमंडल के अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंघानियां, लायंस क्लब के अध्यक्ष अजय आनंद, डा. अनुराग मिश्र, राजकालेज के प्रवक्ता डा.मनोज वत्स, डा. मेघना रस्तोगी, डा. विमला सिंह, आईएमए अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा, सपा नेता विकास यादव, धर्मेंद्र मिश्र, अतुल सिंह, नीरज गुप्ता, आदि ने भी संबोधित किया।