जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शुक्रवार को नामांकन कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कलेक्ट्रेट के मेन गेट को छोड़कर शेष तीनों गेट को सील कर दिया गया है। साथ ही पुलिस व बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था की गई है।
बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन का कार्य एक जनवरी को होगा। नामांकन करने के लिए प्रत्याशी भी अपनी पूरी तैयारी कर चुके हैं। उधर प्रशासन भी सकुशल नामांकन करानेे के लिए तैयारी पूरी कर चुका है।
प्रत्याशियों के नामांकन के लिए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष को निर्धारित किया गया है। जिसमें प्रत्याशी नामांकन करेगा। नामांकन स्थल से 200 मीटर की दूरी पर प्रत्याशियों का वाहन खड़ा होगा।
यहां से प्रत्याशी अपने प्रस्तावक व अनुमोदक के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचकर नामांकन करेंगे। प्रत्याशियों को नामांकन स्थल पर कलेक्ट्रेट के मेन गेट से जाने की व्यवस्था की गई है। शेष गेट को सील कर दिया गया है।
नामांकन स्थल सहित कलेक्ट्रेेट परिसर में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। जिससे कोई अन्य व्यक्ति अंदर प्रवेश नहीं कर पाए।