तृतीय चरण के पांच ब्लाक में 19 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 13 में हुई। इस दौरान मछलीशहर, मुगराबादशाहपुर व सुजानगंज ब्लाक में भरे गए पर्चो की जांच की गई। जिसमें 215 पर्चे वैध पाए गए। महराजगंज व बदलापुर में भरे गए पर्चों की जांच होना बाकी है। पांच ब्लाकों में कुल 404 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र भरा है।