फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने ली कोरोना पर नियंत्रण की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए शासन की ओर से नामित जिले के नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार शनिवार की देर रात जौनपुर पहुंचे। रविवार को उन्होंने जन सुनवाई कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। कोविड मरीजों का फोन पर हाल जाना। कंटेनमेंट जोन की गतिविधि, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सिकरारा ब्लाक के गांवों का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने भी प्रवासी आए हैं, उन्हें एल-1 हास्पिटल में शिफ्ट कराएं, ताकि संक्रमण न फैलने पाए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कोविड कमांड सेंटर में पहुंचकर टेलीमेडिसिन सेवा के प्रभारी अधिकारी से जानकारी ली। निर्देश दिया कि चिकित्सक प्रत्येक दूसरे दिन मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लें। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई निगरानी समिति के बारे में पूछा। डीएम ने बताया कि जिले में 1908 निगरानी समितियां बनाई गई हैं। जो घर-घर जाकर कोरोना टेस्टिंग एवं लक्षण युक्त मरीजों को कोरोना किट का वितरण कर रही हैं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आशा संगिनी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है। गांवों व कंटेनमेंट क्षेत्रों में छिड़काव व सफाई के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी से जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ अनुपम शुक्ला, एडीएम भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी, डीएसटीओ रामदरश यादव, डीपीआरओ संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी ने सिकरारा विकास खंड के ग्राम पंचायत चौरासंतदासपुर, समहुति, हसनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैपिड रिस्पांस टीम के कार्यों की ग्रामीणों से जानकारी ली। सावित्री यादव, अंजली यादव, ओमकार यादव से कोरोना किट के वितरण और कोरोना जांच के बारे में पूछा। आशा कार्यकर्ता प्रमिला यादव ने बताया कि गांव में 25 प्रवासी आए हैं। जिनकी जांच करा दी गई है। कोरोना किट का भी वितरण किया जा रहा है। प्रभारी आरआरटी डॉ. प्रमोद ने बताया कि लक्षण वाले सात लोगों को दवा वितरित की गई है। एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। निर्देश दिया कि जितने भी प्रवासी आए हैं उन्हें एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया जाए, ताकि संक्रमण न फैलने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें