फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्ण दिखाकर निकाले 5.25 लाख, चार वर्षों से अधूरा है शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाबाजार। सरकारी अभिलेखों में सामुदायिक शौचालय गद्दोपुर को पूर्ण दिखाकर शौचालय का 5.25 लाख रुपये निकाल लिया गया। चार वर्षों के बाद शौचालय आज भी अधूरा है। महराजगंज ब्लाॅक के गद्दोपुर गांव में वित्तीय सत्र 2019 -20 में सामुदायिक शौचालय का कार्य शुरू कराया गया था। गांव की दलित बस्ती व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर तालाब किनारे शौचालय की स्थिति बदतर है। बाहर भीतर गंदगी का अंबार है। शौचालय की सिर्फ बाहरी दीवारें खड़ी कर सरकारी अभिलेख में पूर्ण दर्शाकर 5.25 लाख रुपये निकाल लिए गये। शौचालय की दीवार जर्जर हैं, जो किसी भी समय गिर सकते हैं। शौचालय में सीट, पानी की टंकी, हैंडपंप और बिजली की व्यवस्था नहीं है। गांव के मनीष कुमार, विक्रम, राजेश कुमार, विनय और रमेश ने बताया कि चार वर्ष पहले शौचालय का सिर्फ ढांचा तैयार कराया गया था तभी से यह अधूरा जस का तस है।
विज्ञापन

कोट

इस मामले में सचिव पुरुषार्थ यादव निलंबित है। जल्द ही अधूरे शौचालय को पूरा कराया जायेगा।

केके पाण्डेय, महराजगंज, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें