फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं फटके क्षेत्रवाद की बू : पारसनाथ

Fri, 15 Jan 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें डीएम भानुचंद्र गोस्वामी जबकि सदस्यों को अध्यक्ष जिला पंचायत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और सपा के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को शासन की योजनाओं को ईमानदारी से गांव तक ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था में जनता द्वारा चुना गया

जनप्रतिनिधि अपने अधिकारों को प्राप्त करेगा तो वह जनता की रक्षा एवं सेवा करेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अध्यक्ष की कुर्सी बहुत महत्वपूर्ण है। उनके कार्यों में क्षेत्रवाद की बू नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन


शपथ लेने के बाद अध्यक्ष जिला पंचायत राजबहादुर ने कहा कि जो भरोसा जिला पंचायत सदस्यों और पार्टी ने उन पर जताया है उस पर खरा उतरेेंगे।

राज्य मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने सम्मान किया है। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि जिला पंचायत को सिर्फ निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

शिक्षा स्वास्थ्य और समाज सेवा के तरफ भी उन्हें ध्यान देना होगा। इस दौरान राज्य मंत्री हनुमान प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद आदि ने भी समारोह को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कलावती यादव, डा. केपी यादव, विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व अध्यक्ष शारदा चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री संगीता यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें