फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में छह दिसंबर तक सीट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीपावली का पर्व बीतने के बाद अब महानगरों में रहकर काम करने वाले लोगों ने वापसी शुरू कर दी है। ऐसे में महानगरों को जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के कोच की सीटें फुल हो चुकी हैं। श्रमजीवी, महामना, गोदान एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। यात्रियों को तत्काल टिकट के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सुबह सात बजे से आरक्षण खिड़की पर लोग नबंर लगा लेते हैं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में जिले के लोग महानगरों में रहकर काम करते हैं। ये लोग दीपावली की खुशियां मनाने घर आए थे। पर्व बीतने के बाद अब लोगाें के काम पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसी स्थिति में ट्रेनों में एक एक सीट के लिए मारामारी मची है। जो लोग तीन माह पहले टिकट निकाल लिए थे उनके लिए कुछ राहत है। जो टिकट पहले से नहीं निकाले थे वे लोग अब तत्काल टिकट के लिए दौड़ लगा रहे है। आरक्षण केंद्रों पर सुबह सात बजे से नंबर लगाने के बाद भी कुछ ही लोगों को ही कंफर्म टिकट मिल पा रहा है। मुंबई जाने वाली गोदान में छह दिसंबर तक नोरूम है। दिल्ली जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस में 139 वेटिंग है। गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस में 100 वेटिंग है, जबकि इसमें 10 जनवरी को सीटें खाली मिलेगी। इसके अलावा श्रमजीवी एक्सप्रेस, महामना, सद्भावना एक्सप्रेस में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई जिससे यात्रियों को अब महानगरों की ओर जाना किसी मुश्किलों से कम नहीं है। आरक्षण केंद्र प्रभारी परमेश्वर यादव ने बताया है कि दीपावली व छठ पर्व मनाने आए बड़ी संख्या में लोग वापसी कर रहे है। इससे ट्रेनों में भीड़ हो रही है, 23 दिसंबर के बाद ट्रेनों में सीटें खाली मिलेंगी। तत्काल टिकट लोगों को मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें