फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिला अस्पताल सहित 11 ब्लाॅकों में घट गया प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरकारी अस्पतालों में संसाधनों की कमी कहें या निजी अस्पतालों की ओर लोगों का बढ़ता रुझान। जिले के जिला महिला अस्पताल सहित 11 ब्लाॅक ऐसे हैं जहां पिछले वर्ष की तुलना में प्रसव बढ़ने की बजाय घट गए। हालांकि 12 अन्य ब्लाॅकों में ज्यादा प्रसव हुआ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में महिला अस्पताल व पुरुष अस्पताल सभी 21 ब्लाकों में प्रसव कराया जाता है। सबसे ज्यादा कमी सिरकोनी ब्लाक के स्वास्थ्य इकाइयों पर मिली है। यहां पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 116 प्रसव की कमी है। यहीं हाल जिला महिला अस्पताल की भी रही। यहां पिछले साल की तुलना में 19 प्रसव की कमी है। यह आंकड़ा अप्रैल से लेकर अक्तूबर माह तक है। सभी 21 ब्लॉकों को देखा जाए तो पिछले वर्ष से 546 प्रसव अधिक हुआ है। जिले भर में पिछले वर्ष 23461 प्रसव हुआ था, जबकि इस वर्ष 23997 प्रसव हुआ है।

यहां हुए कम प्रसव

आंकड़ों के अनुसार, सिरकोनी में 116, बदलापुर में 79, सिकरारा में 75, मुफ्तीगंज में 71, खुटहन में 23, महराजगंज में 22, जिला महिला अस्पताल में 19, सुजानगंज में पांच, धर्मापुर व सुईथाकला में चार-चार, सोधी में तीन की कमी आई है। रामनगर में न तो बढ़े और न ही घटे।
विज्ञापन


यहां हुए ज्यादा प्रसव

बरसठी में 23, करंजाकला में 30, मछलीशहर में 64, शाहगंज में 68, मड़ियाहूं में 73, डोभी में 103, रामपुर में 108, केराकत में 110, मुंगराबादशाहपुर में 110, बक्शा में 113, जलालपुर में 155 प्रसव ज्यादा हुआ है।
सरकारी अस्पतालों में प्रसव बढ़ाने के लिए पहल की जा रही है। आशाओं को प्रशिक्षण देकर अधिक से अधिक प्रसव के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि केंद्र पर आने वाली महिलाओं को बेहतर सुविधाएं दी दाएं।-डा. यूबी चौहान, नोडल अधिकारी जननी सुरक्षा योजना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें