फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-अपना दल एस की नहीं बनी बात, बढ़ती जा रही तकरार

Tue, 29 Jun 2021 11:32 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा और अपना दल एस में दरार बढ़ती ही जा रही है। इसे खत्म करने के लिए मंगलवार को दोनों दलों की सामूहिक बैठक डाक बंगले में हुई। साढ़े तीन घंटे चली बैठक आरोप-प्रत्यारोप के बीच खत्म हो गई। दूसरी ओर नाम वापसी का भी दौर खत्म हो गया, जिससे अब साफ हो गया है कि अपना दल एस की प्रत्याशी रीता पटेल के खिलाफ भाजपा की जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी। वहीं सपा की निशी यादव और श्रीकला धनंजय सिंह के निर्दलीय मैदान में होने से भी चुनाव काफी रोचक हो गया है।
विज्ञापन

भाजपा ने नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले केंद्र और राज्य में सहयोगी अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल एस को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी उतारने की हरी झंडी दे दी थी। वहीं, पहले से ही चुनावी समर में कूदी पूर्व सांसद और मुंबई के उद्योगपति कुंवर हरिबंश सिंह के बेटे रमेश सिंह की पत्नी खुटहन की निवर्तमान ब्लाक प्रमुख व भाजपा की जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह प्रचार-प्रसार में जुट गई थी। नीलम का दावा है कि पार्टी से आंतरिक रूप से हरी झंडी मिल जाने के बाद वह जिले के विधायकों और संगठन के लोगों के साथ जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क कर रही थी और वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। दूसरी ओर गठबंधन से सीट मिलने के बाद अपना दल एस ने रीता पटेल को चुनावी मैदान में उतार दिया। अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव पप्पू माली का आरोप है कि भाजपा के लोग नीलम सिंह का प्रचार कर रहे हैं। वहीं, इसे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी गंभीरता से लिया। भाजपा के काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव सेे मिली चेतावनी के बाद जिला इकाई ने एक बार फिर पहल की। काफी प्रयास के बाद अपना दल एस भाजपा के साथ सामूहिक बैठक करने को तैयार हुई। इस बैठक में भाजपा की ओर से जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, पार्टी के जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह, जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह, विधायक दिनेश चौधरी शामिल हुए, जबकि अपना दल एस की ओर से जिला चुनाव प्रभारी दीपू पटेल, राष्ट्रीय सचिव पप्पू मौर्य, जिलाध्यक्ष शिव नायक पटेल, जिलाध्यक्ष मछलीशहर लाल बहादुर पटेल, जिला प्रभारी जौनपुर सुनील पटेल, जिला प्रभारी मछलीशहर अनिल पटेल के अलावा अपना दल एस से जिले की विधायक डॉ. लीना पटेल शामिल हुए। बैठक शुरू होने पर ही भाजपा की ओर से सवाल किया गया कि अपना दल एस इस चुनाव को कैसे लड़ेगी, क्या रणनीति है। इसपर अपना दल एस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। दोनों पार्टियों से जुड़े नेताओं के के मुताबिक अपना दल एस की ओर से आरोप लगाया गया कि भाजपा अपने प्रत्याशी के रूप में नीलम सिंह को चुनाव लड़ा रही है। यदि वह उनके साथ हैं तो नीलम को पार्टी से तत्काल बर्खास्त करें या उन्हें चुनाव न लड़ने के लिए तैयार करेंगे। हालांकि पहले नीलम को लेकर भाजपा ने कहा कि वह हमारी न तो प्रत्याशी हैं और न ही उन्हें हम बैठने के लिए कहेंगे। अपना दल एस के अपनी ही मांगों पर अड़े होने पर नीलम सिंह के पति रमेश सिंह को भाजपा ने बुलाया। लेकिन वह आने को तैयार नहीं थे। काफी प्रयास के बाद विधायकों ने उन्हें आने के लिए तैयार किया।
रमेश ने पर्चा उठाने के लिए रखी थी शर्त
भाजपा-अपना दल एस की बैठक में पार्टी का वास्ता दिए जाने पर पहुंचे रमेश सिंह से उनके बागी होकर चुनाव लड़ने का कारण पूछा गया। जिसपर उन्होंने कहा कि वह पहले से ही चुनाव की तैयारी कर रहे थे, अब वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं तो क्यों न चुनाव लड़े। भाजपा और अपना दल एस के नेताओं ने जब उनपर दबाव बनाया तो उन्होंने अपना दल एस के सामने चुनौती पूर्ण शर्त रखी। साथ ही शर्त पूरा करने पर अपना दल एस के प्रत्याशी का चुनाव खर्च तक उठाने की बात कह दी। लेकिन, असंभव शर्त होने के कारण अपना दल एस ने भी भाजपा की तरह बात कहीं। जिले लेकर दोनों दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया, फिर बैठक बेनतीजा होकर दोपहर 12 बजे खत्म हो गई।
विज्ञापन

....
भाजपा हमारी मांगों को जब तक पूरा नहीं करती है, तब तक उनके साथ हम अपनी रणनीति शेयर नहीं कर सकते हैं। हम अपने प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे। इसकी जानकारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दे दी गई है, वहां से जैसा निर्देश मिलेगा आगे हम वैसा करेंगे।- डॉ. लीना तिवारी, विधायक, अपना दल एस
......
हम गठबंधन धर्म निभा रहे हैं। अपना दल एस हमें बुलाए या न बुलाए हम उनके प्रत्याशी का प्रचार अपने स्तर से कर रहे हैं। बैठक में हुई चर्चा की जानकारी ऊपर संगठन को दे दी गई है। वहां से जैसा निर्देश मिलेगा काम किया जाएगा।- पुष्पराज सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें