प्रेस कांफ्रेंस करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
जौनपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने शनिवार को जौनपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने सरकार से यूजीसी कानून वापस लेकर देश में समानता लाने और भेदभाव समाप्त करने की मांग की। पूर्व सांसद ने जोर देकर कहा कि आज कोई भी राजनीतिक दल क्षत्रियों और अगड़े समाज की अनदेखी कर सत्ता में नहीं आ सकता। उन्होंने समाज के हक और अधिकारों के लिए सभी को एकजुट होने का आह्वान किया।कुंवर हरिवंश सिंह ने बताया कि महासभा की ओर से रविवार को सिद्धिकपुर के एक स्कूल मैदान में महाराणा प्रताप और सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ विधायक अभय सिंह, विधायक राकेश सिंह सहित कई अन्य क्षत्रिय विधायक और समाज की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी।