जफराबाद कस्बा में चिकनपॉक्स को लेकर नगर पंचायत में दवा का छिड़काव और फागिंग करते। स्रोत-संवाद
जफराबाद। नगर पंचायत के नासहीं मोहल्ले की दलित बस्ती में पिछले दिनों 32 चिकन पॉक्स के मरीज मिले हैं। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया। दवा का छिड़काव कराने के साथ ही लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान की देखरेख में नगर पंचायत ने साफ-सफाई करवाई है। नगर पंचायत स्थित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. धर्मेश कुमार अपने टीम के साथ लगे हैं। नपं अध्यक्ष उम्मे रहिला और अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने टीम लगाकर सफाई कराने का निर्देश दिया है।