फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शास्त्री पुल से अब कोई नहीं लगा पाएगा गोमती में छलांग, दोनों तरफ लगी जाली

विज्ञापन
फोटो-05ः शास्त्री पुल के दोनों तरफ लगाई गई सुरक्षा जाली। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। शहर स्थित शास्त्री पुल से अब कोई गोमती में छलांग नहीं लगा पाएगा। पुल के दोनों तरफ अब सुरक्षा जाली लगा दी गई है। इसी तरह शहर के दो अन्य पुलों की निगरानी के लिए भी पुलिस लगा दी गई है। पुलों पर सुरक्षा जाली लगाने को लेकर सड़क सुरक्षा समिति की तीन महीने पहले हुई बैठक में निर्णय लिया गया था लेकिन इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस बीच 11 दिसंबर को शास्त्री ब्रिज पर एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक संदीप त्रिपाठी (45) की चीनी मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी। इसके बाद लोहे के तार लगाने का काम शुरू हुआ, जिसे भी आधा-अधूरा पर छोड़ दिया गया था। अमर उजाला ने 16 फरवरी के अंक में पेज संख्या दो पर इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। सुरक्षा जाली और फेंसिंग गार्ड लगाने का काम अधूरा, सुसाइड प्वाइंट बने शहर के तीन पुल... शीर्षक से प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने मातहतों को निर्देशित किया। इसके बाद शास्त्री ब्रिज पर दोनों तरफ सुरक्षा जाली लगा दी गई। गौरतलब है कि शास्त्री ब्रिज से आए दिन लोग आत्महत्या की नीयत से गोमती में छलांग लगा रहे थे। सुरक्षा जाली लगाए जाने से इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें