फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपर। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर लगाम रोकने के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत अब सड़कों पर विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए पुलिस जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों से जुर्माना वसूलेगी। इसके बाद भी नहीं सुधरने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले से वाराणसी-लखनऊ, जौनपुर-प्रयागराज, आजमगढ़ राजमार्ग गुजरे हैं। इन पर वाहन चालक विपरीत दिशा में तेज गति से वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे हादसा होने का खतरा बढ़ रहा है। शहर के ओलंदगंज से सीधे पॉलीटेक्निक चौराहा से मडियाहूं जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर जाने के लिए अब आधा किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। कारण यह है कि मार्ग वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ को जोड़ता है। जिससे आए दिन जाम लग जा रहा था। कई जगह कट बंद करने सेअब जाम की समस्या से मुक्ति मिल गई है लेकिन लोग अब विपरीत दिशा से वाहन चला रहे हैं। यातायात विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, विपरीत दिशा में वाहन चलाने के चलते जून व जुलाई में 280 वाहनों का चालान किया गया है। हर दिन ऐसे आठ से 10 वाहनों का चालान किया जा रहा है। कार हो या बाइक सभी पर जुर्माना भी लग रहा है। अब चालान के साथ ही दो हजार जुर्माना भी वसूला जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला ने बताया कि सड़क पर विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। लोगों के खिलाफ और सख्ती की जाएगी। उन्हाेंने लोगों से अपील की कि वह विपरीत दिशा में वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें