फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बरामदे में सो रहे अधेड़ की गला काट कर हत्या, चेहरा भी बिगाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पूरा गंभीरशाह (सुलेमपुर) गांव में मंगलवार रात आवास से दूर बने नए घर के बरामदे में सो रहे किसान की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद चेहरे को भी छत विछत कर दिया। सुबह जब शौच के लिए छोटा भाई नए मकान की तरफ आया तो भाई का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा ने पहुंचकर आरोपियों की 24 घंटे के अंदर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पूरा गंभीरशाह (सुलेमपुर) निवासी ओमप्रकाश मिश्रा (50) पुत्र स्व.राजपति रोजाना की तरह मंगलवार रात साढ़े नौ बजे पुराने घर से खाना खाकर घर से थोड़े दूर खेत के पास बन रहे नए मकान पर सोने गए थे। सुबह छोटा भाई सूर्यप्रकाश उर्फ रिंकू जब खेत गया तो देखा कि बड़े भाई ओमप्रकाश की बरामदे में चारपाई पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। शरीर खून से लथपथ। चिल्लाने पर आस-पास के ग्रामीण दौड़े। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार, बदलापुर थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा पुलिस बल के साथ परिजन को समझाने बुझाने में जुटे रहे। चाचा कमलापति मिश्रा की तहरीर पर थाना में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

..........................................................

छह माह पहले माता-पिता की हो गई मौत

ओमप्रकाश के पिता राजपति की छह माह पहले बीमारी से तो मां बिंद्रा देवी की पांच माह पहले बीमारी से निधन हो गया। घटना के बाद पत्नी रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। इनकी तीन बेटियां हैं, इसमें दो की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी रिया की शादी नहीं हो सकी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इनसे छोटे भाई आजमगढ़ में पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं तो सबसे छोटा भाई सूर्यप्रकाश सफाईकर्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


............................................................

वर्जन ...

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

-शैलेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें