जौनपुर। बदलापुर कस्बे के घनश्यामपुर रोड स्थित अपूर्वा हॉस्पिटल पर नोटिस के तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताते चले कि सोमवार को चिकित्साधीक्षक डा. संजय दुबे ने हॉस्पिटल पर छापेमारी कर जांच की थी। इस दौरान बिना चिकित्सक के मरीज भर्ती पाए गए थे । संचालक कोई कागजात भी नहीं दिखा सके। ऐसे में नोटिस देकर तीन दिन में कागजाज प्रस्तुत करने को कहा गया था। चिकित्साधीक्षक डा.संजय दुबे ने बताया कि अभी तक संचालक ने कोई कागजात नहीं दिया है। समय सीमा बीत जाने पर उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद