फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 9.83 करोड़ से निजमापुर-अरंद मार्ग का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विधानसभा शाहगंज के निजमापुर-अरंद मार्ग का कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 9.83 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया। मार्ग के दुरूस्त होने से करीब 6 हजार से अधिक लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

निजमापुर-अरंद मार्ग आजमगढ़ बार्डर तक है। यह मार्ग आजमगढ़ जाने के लिए शार्टकट है। इस मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर होने से बड़ी संख्या में लोग दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। रोज इस मार्ग से छह हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है।
दो वर्ष से मार्ग बदहाल है। गड्ढों के कारण राहगीर परेशान होते हैं। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से इस मार्ग का प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेजा गया था। इसकी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

कुल 5.200 किमी सड़क की मरम्मत होगी। इसके लिए शासन की ओर से 9 करोड़ 83 लाख 79 हजार का बजट जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें