फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद एकता परिषद ने निकाला जुलूस

Sun, 26 Jul 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि के मौके पर नगर में विविध कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद ने जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट में सभा की।
विज्ञापन


 प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने फूलन देवी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद ने जुलूस निकाल कर फूलन देवी अमर रहे का नारा लगाते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया।

 कलेक्ट्रेट श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गोली कांड में घायल अखिलेश निषाद के परिजनों को पचास लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई।

 फूलन देवी की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई। इस मौके पर प्रमोद निषाद, मुकेश निषाद, योगी, रामभारत निषाद, पारसनाथ, नीरज निषाद, ओम प्रकाश समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी।
विज्ञापन


 उधर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से जफराबाद के ओइना गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

रामधनी बिंद ने कहा कि फूलन देवी की सांसद रहते हत्या की गई लेकिन किसी नेता ने उस घटना की सीबीआई जांच की मांग नहीं की। इस मौके पर राम प्रसाद, रामसकल,  शिवधनी, सतिराम, पतिराम, राममिलन, रजनीश, दीनानाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें