फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में काउंसलिंग के लिए छात्रों की उमड़ी भीड़

Sun, 26 Jul 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलकधारी महाविद्यालय में स्नातक में दाखिला के लिए कट आफ मेरिट जारी कर दी गई है। रैंक के हिसाब से छात्रों को कांउसलिंग के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह दस से दो बजे तक बलरामपुर सभागार में सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों की काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिग के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं।

डा. माधुरी सिंह, डा. सरोज सिंह, डा. वंदना दूबे, डा. निरुपा सिंह को छात्राओं की काउंसलिंग कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर डा. दलसिंगार सिंह के नेतृत्व में काउंसलिंग हुई।

छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुआ हाल के सामने पूछताछ काउंटर बना दिया गया है। हर रैंक के छात्रों को काउंसलिंग के लिए दो दिन का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि छात्र किसी कारण से पहले दिन काउंसलिंग में नही आ पता है तो उसे दूसरे दिन मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी नहीं आता है तो उसे काउंसलिंग से बाहर कर दिया जाएगा। प्राचार्य डा. राकेश के निर्देश पर आरक्षण के मानक को ध्यान में रखकर काउंसलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें