फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बखीर खाकर किया निर्जला व्रत, आज देंगी पहला अर्घ्य

विज्ञापन
विसर्जन घाट पर डूबते सूर्य की उपासना करतीं व्रती महिलाएं। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। सृष्टि की साधना के महापर्व छठ की पूजा शुरू हो गई। शनिवार को दूसरे दिन व्रती महिलाओं ने खरना किया। व्रती महिलाओं ने गुड़ का बखीर खाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की। छठ पूजा की तैयारियां शनिवार को पूरी हो गई। रविवार की शाम को अस्ताचलगामी के बाद सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी। पर्व के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में चहल-पहल रही। छठ की खरीदारी के कारण बाजारों में भीड़ रही।
विज्ञापन

व्रती महिलाएं सुबह से ही पूजन अर्चन की तैयारी करती रहीं। शहर में महिलाओं व पुरुषों की भीड़ रही। महिलाएं प्रसाद बनाने में जुटी रही। व्रती महिलाओं ने चंद्र दर्शन कर छठी मैया की पूजा अर्चना के बाद बखीर का भोग लगाया व जल ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे के उपवास की शुरुआत की। घर परिवार व आस-पास के लोगों ने बखीर, पूड़ी का प्रसाद चखा। सभी ने भगवान सूर्य व छठी मैया के जयकारे लगाए। चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई थी। जिला मुख्यालय पर विसर्जन घाट, शेखपुर घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट, शिव घाट, बलुआ घाट, कंकड़हे घाट, मियांपुर घाट आदि घाटों पर पूजा की जाएगी। शाहगंज नगर के पुरानी बाजार स्थित बौलिया पोखरे तो बदलापुर, केराकत, मड़ियाहूं आदि जगहों पर डाला छठ की पूजा होगी।
जौनपुर। छठ पर पूजा में उपयोग आने वाले सामान के दामों में वृद्धि देखी गई। सिंघाड़ा 40 रुपये किलो, कंदा 60 रुपये किलो बिका। गन्ना 30 से 40 रुपये प्रति पीस बिका। सूप, दउरी के साथ फलों की खरीदारी सबसे ज्यादा हुई। छठ पूजा में सभी तरह के मौसमी फलों का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

छठ व्रत कठिन व्रतों में से एक है। मुंबई से गांव आकर पहली बार व्रत रख रही हूं। पूजा के माध्यम से छठ मैया से सर्वत्र सुख शांति और स्वस्थ वातावरण की मांग करूंगी।
- संध्या तिवारी, बदलापुर।
- छठ पूजा को लेकर उत्साहित हूं। व्रत सिर्फ इच्छित फल की प्राप्ति के लिए नहीं, मन की शांति के लिए भी करते है। परंपरानुसार व्रत करूंगी। - खुशबू जायसवाल, शाहगंज।
हमने छठी मैया से प्रार्थना किया था कि मुझे संतान हो, मां ने मेरी सुनी और मुझे एक पुत्र की प्राप्ति हुई, जो आज दो वर्ष का है। मैं दो वर्ष से पूजा अर्चना कर रही हूं।- नैना यादव, नईगंज मुंगराबादशाहपुर।
दो महीने पहले मेरी पुत्री डेंगू से पीड़ित थी, इलाज कराया। छठी मैया से भी प्रार्थना की कि मेरी पुत्री स्वस्थ हो जाए। तीन दिन के अंदर मेरी पुत्री स्वस्थ हुई। विधि-विधान से छठी मैया की पूजा करती हूं। - सुमन देवी, मुंगराबादशाहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें