फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीवर हेल्प डेस्क करें क्रियाशील बुखार के रोगियों की उपलब्ध कराएं सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डेंगू एवं संचारी रोगों की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में हुई। इस दौरान डेंगू व संचारी रोगों व उसके उपचार, कारण, निदान के बारे में चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अधीक्षक फीवर हेल्प डेस्क को क्रियाशील कराएं व प्रतिदिन बुखार के रोगियों की सूचना जिला मुख्यालय को दें। डेंगू के जो भी संभावित रोगी आते हैं, उनकी सूचना संबंधित एडीओ पंचायत एवं अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को उपलब्ध कराएं। प्रभावित क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। सीएमएस को निर्देश दिया कि सभी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों का डिटेल तैयार कराएं। सीएमओ डेंगू से मृत्यु की ऑडिट करा कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। जहां परंपरागत छठ पूजा की जाती है, वहां साफ सफाई छिड़काव एवं फागिंग सुनिश्चित कराएं। जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक को पूर्व में प्राप्त ब्लड सेपरेटर यूनिट को क्रियाशील कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ साई तेजा सीलम, सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह, पीडी जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ बीबी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें