जिले के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई अगलगी की घटनाओं में नौ मड़हे राख हो गए। इस दौरान उसमें रखे गृहस्थी के सामान में जल गए।बरसठीः बारीगांव डीहगांव में मंगलवार की रात आग लगने से सीताराम विश्वकर्मा के दो रिहायशी मड़हे जल गए।
जिसमें रखा गृहस्थी का पूरा सामान आग के हवाले हो गया। परिवार को खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। वारीगांव डीहगांव निवासी सीताराम विश्वकर्मा के रिहायशी मड़हे में अचानक आग लग गई। जब तक परिवार वाले कुछ समझते तब तक दोनों मड़हे जलने लगे।
आग को बुझाने का प्रयास किए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया सका। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई। सीताराम के लड़की की शादी एक मई को है। उसकी तैयारी में सभी सामान रखा गया था। वह भी जल गया। प्रधान और संदेश सरोज, विमलेश, विनोद,
दिनेश, सुबास ने मदद कराकर दो कुन्तल चावल और छह कुन्तल गेहूं, आठ हजार रूपये इकट्ठा कर पीड़ित परिवार को दिया।
सुईथाकलाः सरपतहां थाना क्षेत्र के जमौली गांव में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से चार रिहायशी मड़हे में आग लग गई। इस दौरान
सभी मड़हो में रखे कपड़े व खाद्यान्न सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। सबसे पहले नूरजहां पत्नी फैयाज के मड़हे में आग लगी। इसके बाद एक -एक कर लपटों से शबीर,तौहीद व वहीद के रिहायशी मड़हे जल कर खाक हो गया।
रामपुरः बौरिया फ तनपुर गांव में ग लगने से तीन मड़हे जलकर राख हो गए। चूल्हा के चिंगारी से आग लगने से पप्पू पाल का तीन मड़हा जलकर राख हो गया। मड़हे में रखा गृहस्थी का पूरा सामान आग के हवाले हो गया। करीब 50 हजार का सामान नुकशान होना बताया गया।