फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार की मौत, सात घायल 

Wed, 27 Apr 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के अलग अलग इलाकों में बुधवार को हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के अगरपट्टी निवासी डाक्टर मुसहर (45) किसी काम से पांडेयपुर गांव गया था।
विज्ञापन


वह पैदल जा रहा था तभी बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे  वह घायल हो गया। उसको लोगों ने पीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।  सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 

सुइथाकला प्रतिनिधि के अनुसार लखनऊ-बलिया मार्ग पर जहरुदीनपुर गांव के पास जायलो एवं मारुती कार की सीधी टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के रसहवा गांव निवासी कार चालक राकेश राजभर (30) अखंड नगर हाजीपुर से दुल्हन की विदाई कराकर लौट रहा था।
विज्ञापन


जहरुद्दीनपुर के पास सड़क पार कर रहे  साइकल सवार को बचाने  में कार जाइलो से टकरा गई। कार चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसमें सवार दूल्हा रसहवा निवासी जीतेंद्र कुमार (25) और दुल्हन अर्चना (20) घायल हो गई। कैमरामैन प्रिंस (30) निवासी फूलपुर खानपुर आजमगढ़ भी घायल हो

गया। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरशादपुर गांव निवासी राजेन्द्र विश्वकर्मा (55) बुधवार की सुबह बारात से  लौट रहे थे। वह अपने गांव के पास पहुंचे थे तभी बोलेरो की चपेट में आ गए। मौके पर ही मौत हो गई।

 
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार उमरीकला डहवां से रामइकबाल तिवारी के घर बारात आई थी। उसमें शरीक होने सुल्तानपुर जिले के करौदीकला निवासी राधेश्याम तिवारी (45) आ रहे थे। मंगलवार की देर रात बोलेरो चालक राकेश गाड़ी बैक कर रहा था उसा दरम्यान गाड़ी पलट गई।

राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बदलापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफक कर दिया रास्ते में मौत हो गई। 

समाधगंज प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर कला गांव निवासी सुखीराम (38) अपनी पुत्री राधना (10) के साथ किसी वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। बाइक से मछलीशहर कस्बे के पास पहुंचे थे तभी दूसरी बाइक से धक्का लग गया।

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। केराकत क्षेत्र के पसेवा निवासी राजेश पाठक (32) और बगथरी निवासी सुनील दूबे(35) बाइक से किसी बारात से लौट रहे थे। दोनों समाधगंज बाजार के पास पहुंचे थे तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इनसेट 
हादसे में बाल बाल बचे दूल्हा और दूल्हन 
सिंगरामऊ। जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंघावल गांव के पास बुधवार को सुबह बारात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर आठ फीट गहरी खाई में पलट गई। कार में  सवार  दूल्हा दूल्हन बाल बाल बच गए ।

पीछे आरही दूसरी गाड़ी में सवार होकर दोनों आगे के लिए रवाना हो गए। सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के गारापुर  निवासी शिवराम वर्मा  के पुत्र  रामू वर्मा की बारात मंगलवार को  गौरा बादशाह पुर  थाना क्षेत्रके कुनबीपुर गांव में गई थी । सुबह दूल्हा दुल्हन अल्टो कार से घर रवाना हुए । सिघावल गांव के पास कार पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें