फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थाई रूप से बंद होंगे जिले के नौ कोविड एल-1 अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना काल में बनाए गए नौ कोविड एल-1 अस्पताल अब स्थायी रूप से बंद किए जाएंगे। एमसीएच विंग में बने सिर्फ एक अस्पताल का संचालन होगा, लेकिन इसमें भी बेड की क्षमता घटाई जाएगी। शासन के निर्देश पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। वर्तमान में सिर्फ तीन मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के दौरान पूर्वांचल विवि के हॉस्टल, महिला अस्पताल में मातृ-शिशु कल्याण केंद्र (एमसीएच विंग), चांदपुर सीएचसी, जलालपुर के रेहटी, मटियारी, कुंवर हरिवंश सिंह संस्थान समेत कुल 10 अस्पताल स्थापित किए गए थे। मरीजों की संख्या कम होने पर अब नौ अस्पताल बंद होंगे। वहीं एमसीएच विंग में स्थापित 100 बेड के कोविड अस्पताल को चालू रखा जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के सीएमओ और डीएम को आदेश जारी कर दिया है कि कोविड अस्पतालों को सैनिटाइजेशन करने के बाद बुधवार यानी तीन फरवरी से ओपीडी शुरू करने और मरीजों को भर्ती करने आदि की सेवाएं बहाल की जाएगी। कोरोना टीकाकरण के बाद 15 फरवरी से एक्टिव क्वारंटीन की व्यवस्था भी समाप्त करने की तैयारी चल रही है। अपर मुख्य सचिव ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर पांच दिन पहले सूचना देकर फिर से कोविड अस्पताल बनाए जा सकेंगे। अस्पताल का चयन सीएमओ को करना होगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग कवायद में जुट गया है।
अस्पतालों को बंद करने के लिए नोटिस जारी
सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिले में स्थापित सभी नौ एल-1 कोविड अस्पलालों को तीन फरवरी से बंद कर दिया जाएगा। इसमें रखे गए बेड, उपकरण आदि को समेट लिया जाएगा। नौ एल-1 अस्पतालों को बंद करने के लिए नोटिस जारी कर दी गई है। जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में स्थापित 100 बेड का अस्पताल चालू रहेगा। इसमें 90 बेड और 10 आईसीयू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें