फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय के बच्चे को अजगर से बचाया

विज्ञापन
पंचहटिया के सूरज घाट में एक खेत से निकले अजगर को पकड़कर बाहर निकालते ग्रामीण। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया-सुरजघाट मार्ग पर गोमती नदी के तट से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर खेत में एक विशालकाय अजगर निकला। वह नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था, उसी समय ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर पकड़कर साथ ले गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब छह बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया-सूरज घाट में गोमती नदी के करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में अजगर एक नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर उसपर पड़ी। इस घटना को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर जुटे लोगो ने एक रस्सी के सहारे अजगर को कई जगह से बांध दिया। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। मौके पर मौजूद चौकिया निवासी विपिन कुमार ने नौजवानों के साथ विशालकाय अजगर को अपने हाथों से पकड़कर खेत से निकालकर सुरक्षित स्थान सड़क पर ले गए। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 व वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें