फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अटाला मामले की अगली सुनवाई 28 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में मंगलवार को आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के केस श्री भगवान श्री अटाला माता अटाला देवी आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की सुनवाई हुई। सुनवाई वादी पक्ष के अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित हुए वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने न्यायालय को बताया कि अटाला माता मंदिर केस 17 मई 2024 को दाखिल हुआ था जिसमें पोषणीयता पर बहस हुई। जिसके बाद आदेश एक नियम आठ सीपीसी के तहत कार्यवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, पिछले एक वर्ष से केस अभी तक पोषणीयता पर आदेश नहीं आया है। पत्रवाली में सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी हो चुकी है, लिहाजा केस की पोषणीयता (किसी चीज का इस तरह इस्तेमाल हो जिससे भविष्य की पीढ़ी के लिए भी उपलब्ध रहे) पर आदेश जारी कर आगे की कार्रवाई नियत की जाए। वहीं आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष जौनपुर वादी पक्ष के पैरोकार के रूप में न्यायालय में उपस्थित हुए। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए केस की पोषणीयता पर सुनवाई की तिथि 28 मई नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें