थाने में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार परिसर के नजदीक स्थित कूड़े के ढ़ेर में आग लगी जो फैलते-फैलते थाने तक पहुंच गई। जब तक कोई सोच पाता परिसर में मौजूद लावारिस गाड़ियां भी धू-धू कर जलने लगी ।
विज्ञापन
जलती गाड़ियों को देखकर पुलिसकर्मी भागे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पुख्ता कारण पता नहीं चल पा रहा है।