फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विद्यालयों में किताब के साथ पढ़ा अखबार

विज्ञापन
केराकत तहसील क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सरकी में अखबार पढ़ते बच्चे। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में नए शिक्षण सत्र (2026-27) की शुरुआत एक अनोखी और ज्ञानवर्धक पहल के साथ हुई। बुधवार को सत्र के पहले दिन परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने किताबों के साथ-साथ अखबार भी पढ़े। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल के निर्देश पर जिले के 500 से अधिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों को देश-दुनिया की खबरों से रूबरू कराया गया। स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को अखबार पढ़ाने के साथ समाचारों के महत्व और अखबार की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान बच्चों के मन में उठने वाली जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया। भुगतान की व्यवस्था तयबीएसए ने स्पष्ट किया कि अखबारों के बिल का भुगतान स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें