फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो युवतियों को भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में युवतियों को बहला-फुसलाकर भगाने के मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मापुर : क्षेत्र के एक गांव से पड़ोसी युवक द्वारा विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने नामजद तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी, जिसकी शादी हो चुकी है और उसकी तीन साल की बेटी भी है, को बीते 26 मार्च की दोपहर करीब एक बजे पड़ोसी युवक अपने साथ भगा ले गया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि लिलहा गांव निवासी कलामू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। मुफ्तीगंज : केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती के लापता होने की सूचना पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी पुत्री की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से आइशा खान नामक युवती से हुई थी और दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत चल रही थी। आरोप है कि 21 मार्च को आइशा खान उनके घर आई और परिवार के साथ रहने लगी। 30 मार्च की दोपहर करीब दो बजे दोनों घर से घूमने निकलीं लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों का आरोप है कि आइशा खान उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है। कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें