शाहगंज/रामपुर। दिल्ली से सोमवार को शाहगंज आई कैफियत एक्सप्रेस की जनरल बोगी के शौचालय के कूड़ेदान में में नवजात बच्ची मिली। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर, रामपुर थाना क्षेत्र के राघोरामपट्टी गांव में सुबह सड़क किनारे एक नवजात बच्ची लावारिस हाल में मिली। गांव के ही विजय कुमार ने उसे अपने पास रखा है।
सोमवार को सुबह दिल्ली से शाहगंज आ रही कैफियत एक्सप्रेस शाहगंज स्टेशन के करीब एक यात्री ने शौचालय की डस्टबीन में नवजात बच्ची देखी। उसने इसकी जानकारी सहयात्रियों को दी। शाहगंज स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने आरपीएफ को सूचित किया। आरपीएफ ने आरपीएफ ने बच्ची को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से स्वास्थ परिक्षण के बाद आशा ज्योति हेल्प लाइन से बात कर बच्ची को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर, रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राघोरामपट्टी के पास सुबह 5 बजे सड़क के किनारे नवजात शिशु के रोने की आवज सुनकर लोग करीब में पहुंचे। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उसी गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र विजय कुमार ने पालन-पोषण के लिए रख लिया।