19- पूविवि में कुलपति का कार्यभार ग्रहण करते प्रभारी कुलपति टीएन सिंह।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति प्रो. त्रिलोकनाथ सिंह ने शनिवार निवर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम यादव की मौजूदगी में कार्यभार संभाला। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल यह प्रक्रिया पूरी करवाई।
दोपहर 12 बजे पहुंचे प्रो. टीएन सिंह का विवि के अधिकारियों, शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने निवर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम यादव से कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. सिंह ने कहा कि कोरोना काल में सबसे बड़ी चुनौती शिक्षण सत्र को सुचारू करने की है। सत्र की शुरुआत और ऑनलाइन पढ़ाई को प्रारंभ कराया जाएगा। परीक्षाओं के प्रति ऊहापोह स्थिति भी जल्द ही साफ होगी। उन्होंने वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृतलाल और डॉ. केएस तोमर से अनौपचारिक बातचीत की। इस मौके पर इंजीनियरिंग के निदेशक प्रो. बीबीतिवारी, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ संतोष कुमार, डा. मनोज मिश्र, डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ. नीतेश जायसवाल, डॉ. राज कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ.राकेश यादव आदि मौजूद रहे। पूविवि शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डा. राजीवप्रकाश सिंह, डॉ. समर बहादुर सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ.व् विजय तिवारी, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. वीरेद्र विक्रम यादव ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।