फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाबूगंज में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र, खर्च होंगे 7.5 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गर्मी के दिनों में होने बिजली की समस्याओं से बदलापुर तहसील स्थित बदलापुर, सिंगरामऊ व महाराजगंज क्षेत्र के लोगों को जल्द ही छुटकारा मिलेगा। इसके लिए बिजली निगम द्वारा बाबूगंज में 33/11 केवीए का नया विद्युत उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसके निर्माण में 7.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विद्युत उपकेंद्र स्थापित होने से बदलापुर, सिंगरामऊ, महाराजगंज, बाबूगंज, सराय पड़री, राजा बाजार व सहोदरपुर आदि क्षेत्र रोशनी से जगमग होंगे। यही नहीं इन फीडरों पर बढ़ रहा अतिरिक्त भार भी कम होगा। इसके लिए बाबूगंज में 1600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की भूमि भी जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। उपकेंद्र बन जाने से इन क्षेत्रों में जो शटडाउन, ब्रेकडाउन, लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग आदि की समस्या है, उससे छुटकारा मिलेगा। उपकेंद्र बनने के बाद इन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र की आम जनता, किसान व छोटे बड़े व्यापारी सभी लाभान्वित होंगे। यहां उपकेंद्र स्थापित करन के लिए क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग रही है। इससे किसान समय से अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। इससे फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। लंबे अरसे की आम जनमानस की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन


बदलापुर क्षेत्र के बाबूगंज में विद्युत उपकेंद्र के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहा था। इसे 2025- 26 के लिए बिजनेस प्लान में शामिल किया गया है। यह क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी सौगात और खुशखबरी है। निर्माण जल्द ही शुरू होगा।-आशीष कुमार सिंह अधिशासी अभियंता सर्किल द्वितीय, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें