फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 900 से ज्यादा मतदाताओं पर बनेंगे नए बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में नए आदेश के क्रम में 900 से ज्यादा मतदाता एक बूथ पर होने पर वहां दूसरा बूथ तैयार किया जाएगा। जिले में पूर्व की सूचना के अनुसार 814 बूथों में प्रत्येक पर 850 से ज्यादा मतदाता है। ऐसे में इन बूथों के बगल एक अतिरिक्त बूथ बनने की संभावना है। इसकी तैयारी जिला निर्वाचन कार्यालय ने कर रखी है।
विज्ञापन



जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य जारी है। 19 अगस्त से 25 सितंबर तक 1959 बीएलओ घर-घर पहुंची। सात अक्तूबर से 24 नवंबर तक मैनुअल आवेदन ठेकेदारों के माध्यम से कराए जाएंगे। इसका अनंतिम प्रकाशन 5 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। 13 से 19 दिसंबर तक निस्तारण किया जाएगा। फिर 15 जनवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसमें एक जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों के भी नए आवेदन लिए जाने हैं। जिले में वर्तमान में बूथों की संख्या 5091 है, अगर 900 से अधिक मतदाता हुए तो उनको बगल वाले बूथ पर शिफ्ट किया जाएगा। बगल के बूथ पर भी संख्या ज्यादा हुई तो नए बूथ बना दिए जाएंगे।
चुनाव आयोग की नई गाइड लाइन के अनुसार एक बूथ पर सिर्फ 900 मतदाता रहेंगे। किसी बूथ पर इसके अतिरिक्त मतदाता होने पर इसको बगल के बूथ पर शिफ्ट किया जाएगा। वहां भी फुल होने पर नया बूथ बनाया जाएगा। वर्तमान में 814 बूथ ऐसे हैं, जहां 850 से ज्यादा मतदाता हैं। - राकेश सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें