फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जमीन के विवाद में भतीजे ने बड़े पिता की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/राजाबाजार (जौनपुर)। महराजगंज थानाक्षेत्र के उमरी खुर्द निवासी पूर्व प्रधान जयप्रकाश शर्मा (65) की भतीजे ने जमीन के विवाद में धारदार हथियार से बुधवार को हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस के सामने हाजिर हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान जयप्रकाश शर्मा से उनके भतीजे का जमीन का विवाद वर्षों से चला आ रहा है। इस बात को लेकर को दरवाजे पर बैठे जयप्रकाश से भतीजा बात विवाद करने लगा। दोनों पक्षों में तू तू मैं मैं होने लगी। आरोप है कि इस दौरान भतीजे ने धारदार हथियार से वारकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। परिजन उन्हें सीएचसी बदलापुर ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें