जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ओइना गांव में मंगलवार की शाम चाकू मारकर हुई किशोर की हत्या के मामले में चारो आपोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना में घायल मृतक के भाई को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। जहां परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस कैंप कर रही है।
ओइना गांव में गुरुवार को किसी बात को लेकर हुई मारपीट के दौरान धारदार हथियार से हमला कर मनबढ़ों ने नीरज 16 की हत्या कर दी थी जबकि उसका बड़ा भाई सूरज को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मृतक के चचेरे भाई नंद साहब की तहरीर पर पुलिस ने इसी गांव निवासी रामजियानव, उसकी पत्नी रमा देवी, पुत्र करिया और आशीष के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को मंगलवार की रात में ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि चौथे आरोपी आशीष को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर बुधवार को मृतक के घर शोक संवेना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी रही।