फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नामजद समेत 56 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 14 Jul 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद मुफ्तीगंज बाजार में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह छह नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। प्रशासन ने कस्बे में पीएसी की तैनाती कर दी। बाजार में फोर्स के बूटों की आवाज और भय से सन्नाटा रहा।

आसपास के गांव के लोग भी रिश्तेदारों के यहां चले गए। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद लोग रविवार को भड़क गए थे। गुस्साए लोगों ने मुफ्तीगंज बाजार में एक दूकान में तोड़फोड़ करने के बाद धार्मिक स्थल पर पथराव कर दिया
विज्ञापन


था। लोगों को भगाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। डीएम एसपी को रात भर कैंप करना पड़ा। प्रशासन के अनुसार शांति है, लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बताई जा रही है।

इस मामले में 56 लोगों पर केस दर्ज होने के बाद नाराजगी और बढ़ गई है। तनाव  को देखते हुए सीओ मडियाहूं, सीओ मछलीशहर, सीओ केराकत, एसओ सिकरारा, सरायख्वाजा, पवारा, जफराबाद, जलालपुर को भी मौके पर तैनात

 किया गया है। एसडीएम केराकत सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बे में शांति है। उन्होंने लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसपी भारत सिंह यादव ने कहा कि जो भी कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें