आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की ।
जिला संयोजक डा.अनुराग मिश्र व्यापम घोटाले पर मौत का आकड़ा 45 के पार पहुंच गया है। जबकि साफ सुथरी सरकार का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
इस घोटाले से जुड़े फर्जी दस्तावेजों एवं खुद को बचाने के लिए मुख्यमंत्री जानबूझकर शुरुआत में सीबीआई जांच की मांग नहीं की और घोटाले के अहम सूत्रधार लोगों की रहस्यमयी परिस्थितियों में एक के बाद एक मौतें मध्य प्रदेश के
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भूमिका को संदिग्ध बना रही है। लोकसभा चुनाव में 56 इंच का सीना लेकर पूरे भारत में गरजने वाले प्रधानमंत्री शांत बैठे हैं।
पत्रक सौंपने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद गिरी, सूर्यनारायण सिंह मुन्ना, सोम कुमार वर्मा, अमित तिवारी, रिजवान अहमद, राहुल सोनकर, अनुरागमणि त्रिपाठी आदि रहे।