महात्मा ज्योतिबाराव फूले और डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर सोमवार को मूल निवासी संघ की ओर से शहर से लेकर ग्रामीम इलाकों तक जागरूकता रैली निकाली गई।
अंबेडकर तिराहे के पास से निकली रैली शहर का भ्रमण करते हुए नईगंज, अलीगंज, शंभूगंज, फतेहगंज, रसैना होते हुए अंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
यहां हुई सभा में कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने को संकल्प लिया गया। इस मौके पर छोटेलाल यादव, साहबलाल, पारसनाथ। जियालाल, शिवपूजन, सुबाष, संजय सत्येंद्र आदि मौजूद थे।