वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के समस्त संकायों के छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर बैठक कर जेएनयू के घटना की निंदा की। घटना पर आक्रोश जताया और नारेबाजी की।
कहा कि जेएनयू जैसे उच्च प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में राष्ट्रविरोधी हरकते दुनियां को गलत संदेश दे रही है। इस घटना से विद्यार्थी समुदाय आहत है और खुद को शर्मसार महसूस कर रहा है।
छात्र राजनीति में राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए तमाम लोग युवा वर्ग को गुमराह कर रहे हैं। छात्र समुदाय को ऐसे लोगों से सचेत रहना चाहिए। देश में रहकर अपने किसी भी कृत्य से राष्ट्र को कलंकित करने का कार्य किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए।
जेएनयू काण्ड की तीव्र भर्त्सना करते हुए विद्यार्थियों ने राष्ट्रद्रोह में वांछित सभी अभियुक्तों को दण्ड दिए जाने की मांग की। इस मौके पर मधुरेश मिश्र, मनिवंत सिंह, सहवाज, शादाब, अब्बास, नीतिन कुमार चैहान, अमित कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल थे।