एनएसएस शिविर में बुधवार को छात्रों ने रैली निकालकर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए सभी को जागरूक किया। गोविंद बल्लभ पंत पीजी कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सूरज यादव की टीम तो रंगोली प्रतियोगिता में पूजा जायसवाल की टीम ने बाजी मारी।
कार्यक्रम के आयोजक डा. गौतम आनन्द रहे। निर्णायक सुशील यादव, प्रवीण शर्मा व शकील अहमद रहे।
प्रबंधक सुधीर उपाध्याय ने विजेता और उपविजेता टीम को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी प्राचार्य डा. विजय उपाध्याय ने छात्रों को बधाई दी।
इस मौके पर घनश्याम उपाध्याय, डा.लक्ष्मी गुप्ता, डा. उदय सिंह, जय प्रकाश सिंह, विनय मिश्र आदि प्रमुख रहे।
उधर, राज क ालेज में आयोजित शिविर में एनएसएस छात्रों ने रैली निकाल कर शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरूक किया।
मड़ियाहूं पीजी कालेज के शिक्षक डा. अनुराग मिश्र ने बेटी बचाओं, बेटी पढा़ओं पर बल दिया। इस मौके पर डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. ओमप्रकाश दूबे., डा. सुधाकर डा. संतोष पांडेय आदि मौजूद थे।
मोहम्मद हसन पीजी कालेज के शिविर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के महामंत्री डा. विजय सिंह ने महिला सशक्तिकरण के लिए सभी को जागरूक किया।
डा. माया सिंह, डा. सहीदा परवीन, डा. राकेश बिंद, डा. ममता सिंह, डा. डीएन उपाध्याय ने विचार रखे।