शाहगंज। क्षेत्र के अरंद गांव स्थित अपने बेटी के घर से इलाज कराने बाइक से शाहगंज जा रहे नाना और नाती शनिवार की सुबह टेंपो और बाइक की टक्कर में घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
आजमगढ़ जनपद के मार्टीनगंज थाना क्षेत्र के बरदह बर्रे गांव निवासी हंसू (81) शनिवार की सुबह अपने नाती के साथ क्षेत्र के अरंद गांव निवासी प्रदीप के साथ बाइक से शाहगंज आ रहे थे। सबरहद के मजडीहां मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से जा रही तेज रफ्तार टेंपों और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों नाना और नाती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर हंसू को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी कोतवाली तारकेश्वर राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।