फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं खत्म, रिजल्ट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) की सेमेस्टर परीक्षाएं खत्म हो गई। अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। 50 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी पूरा हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया है कि जून में हर छात्र को रिजल्ट मिल जाएगा, ताकि वह जुलाई में कहीं भी जाकर दाखिला ले सके।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर में कुल 573 कॉलेज हैं। इन कॉलेजों के करीब ढाई लाख से अधिक छात्र दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए 350 केंद्र बनाए गए थे। 50 फीसदी परीक्षाएं खत्म होने के बाद ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय के मैकेनिकल हॉल में मूल्यांकन कार्य शुरू करा दिया। जिसके चलते मूल्यांकन 50 प्रतिशत खत्म हो चुका है। स्नातक और परास्नातक दोनों का मूल्यांकन एक साथ चल रहा है। ताकि रिजल्ट समय से तैयार कराया जा सके। विश्वविद्यालय प्रशासन सत्र को नियमित करने के लिए समय से रिजल्ट देने का दावा कर रहा है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह में मूल्यांकन कार्य भी पूरा हो जाएगा। 200 से 250 परीक्षक हर कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे हैं।

जिन विषयों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। उसका नंबर चढ़ाया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि जून तक सभी छात्रों को रिजल्ट दे दिया जाएगा। एजेंसी को रिजल्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजीत सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूर्वांचल विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें