फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हरकत में आए नगर पंचायतकर्मी, शुरू कराई गई साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। नगर के नार्मल मैदान में स्थित शहीद स्तंभ के प्रति नगर पंचायत की उदासीनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहीद स्तंभ पर बकरियां टहलकर गंदगी कर रही थी। आस-पास गंदगी व संपर्क मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। अमर उजाला में इस आशय की खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को नगर पंचायत के जिम्मेदारों की नींद टूटी। उन्होंने आनन-फानन में शहीद स्तंभ की रंगाई-पुताई करवाई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार को शहीद स्थल पर चर रहीं बकरियां, सड़क पर गंदगी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर में बताया गया कि नगर पंचायत केराकत के नार्मल मैदान में स्थित शहीद स्तंभ के प्रति नगर पंचायत का प्रशासन उदासीन है। केराकत के नरहन निवासी समाजसेवी इंद्रसेन सिंह, केराकत नगर निवासी अधिवक्ता अनिल सोनकर ने बताया कि अमर उजाला की पहल पर थोड़ी साफ-सफाई हो गई नहीं तो शहीदों को स्वतंत्रता दिवस पर भी गंदगी में ही रहना पड़ता। यह बेहद शर्मनाक होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें