फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 18 सड़कों का होगा कायाकल्प, शासन से मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज विधानसभा क्षेत्र 18 सड़कों का त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिलते ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने डीपीआर भी बनाकर भेज दिया है। धनराशि स्वीकृति होते ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा। इस योजना के तहत करीब 10 किमी की सड़कों का इंटरलॉकिंग और सीसीरोड का कार्य होगा।
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक ही सड़कें जर्जर हैं। ऐसे में इन सड़कों पर आवागमन करना राहगीरों मुश्किल रहता है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी जमा हो जाता है। इससे वाहनों के गड्ढे में जाने से अनियंत्रित हो जाते हैं। जिससे हादसे की संभावना रहती है। ऐसे में लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरने वाले मार्ग से यात्रा करना दूभर हो रहा है। इन समस्याओं से निजात के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर शासन ने करीब 10 किलोमीटर की 18 सड़कों को इंटरलॉकिंग और सीसी रोड बनवाने के लिए स्वीकृति दी है।
-
इन सड़कों का होगा कायाकल्प
विकास खंड खुटहन के फिरोजपुर में रामकृपाल पाल के घर से प्रजापति शर्मा बस्ती होते हुए संतोष पासवान के घर तक सीसीरोड, इंटर लॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इसकी दूरी करीब पांच सौ मीटर है। इसी तरह खरतापुर में पिच रोड से मौर्य बस्ती होते हुए उमाकांत मौर्या के घर तक, अकबरपुर में सुरेश गुप्ता के घर से धिरौली कुशल बिंद बस्ती तक काम होगा। सुईथा ब्लॉक के चौबाहां में परशुराममूर्ति के बगल से रामलीला मैदान होते हुए साधु तिवारी के घर तक, समोधपुर में काली माता मंदिर से समोधपुर कशियापुर पिच मार्ग तक, सुईथाखुर्द में प्राथमिक विद्यालय से ब्रम्हबाबा मंदिर तक, अमावाखुर्द में बेचन बिंद के घर से संतोष सिंह के घर तक काम होगा। अढ़नपुर में राकेश तिवारी के घर से गिरी बस्ती तक, करीमपुर बिंद में भगासा रामनगर संपर्क मार्ग से राजबहादुर वर्मा के घर तक, रूधौली में लखनऊ बलिया राज्य मार्ग से अशोक जायसवाल के मकान शारदा सहायक नहर होते हुए रूधौली गांव के पुल तक, सिंधई में रामजानकी मंदिर से डोयनपुर मुसहर बस्ती तक, सुईथाकला लालजी सोनी के घर से राजबली मौर्या एवं अनुग्रह दुबे के घर तक, बघरवारा में बघरवारा पिच रोड़ से रामतीरथ सिंह के घर तक, भेला मदारीपुर में पट्टी समोधपुर संपर्क मार्ग से ब्राम्हण बस्ती तक, सोंधी ब्लाक के बीबीगंज बाजार में चौक से तेलियाना विश्कर्मा बस्ती होते हुए मुसहर बस्ती, ताखापुरब में पिच रोड से काशीनाथ पांडेय के घर से कटार बस्ती तक, पाराकमाल से सुनील के चक से होते हुए शिवमंदिर तक काम होना है।
विज्ञापन

वर्जन::
ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें खराब हैं जिसका प्रस्ताव शासन से मांगा गया था। 18 जर्जर मार्गों का डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया। धनराशि स्वीकृत होने पर टेंडर प्रक्रिया कर इन सड़कों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

- दिलीप कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता- ग्रामीण अभियंत्रण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें